अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पट्टा सर्वे सूची में अपात्र किए जाने पर भोथली के ग्रामीणों में आक्रोश, पुनः निष्पक्ष जांच की मांग

अमलेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम भोथली के वार्ड क्रमांक 13 एवं 17 में जमीन एवं मकान पट्टा वितरण के लिए जारी सर्वे सूची को लेकर ग्रामीणों में असंतोष गहराता जा रहा है। सर्वे सूची में गांव के मूल निवासी परिवारों को अपात्र घोषित किए जाने के विरोध में प्रभावित हितग्राहियों एवं ग्रामीणों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सामूहिक आपत्ति सौंपकर सूची की पुनः निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम भोथली के ऐसे कई परिवारों के सदस्यों को अपात्र कर दिया गया है, जिनके दादा-परदादा पीढ़ियों से गांव में निवास करते आ रहे हैं। पारिवारिक कारणों से अलग होकर इन परिवारों ने गांव में ही अन्य स्थानों पर अपने मकान बनाए हैं। इसके बावजूद उन्हें पट्टा सर्वे सूची में अपात्र घोषित किया गया है।

वहीं, ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि दूसरे स्थानों से आकर गांव में निवास करने वाले कुछ लोगों को पात्र सूची में शामिल किया गया है। इस तरह की विसंगतियों के कारण मूल निवासी परिवारों में नाराजगी और असंतोष व्याप्त है।

ग्रामीणों ने अपने आवेदन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में हुए पट्टा वितरण का उल्लेख करते हुए कहा है कि उस समय गांव में निवासरत पात्र परिवारों को समान रूप से पट्टा वितरण किया गया था। ऐसे में वर्तमान सर्वे में मूल निवासी परिवारों को अलग-अलग आधार पर अपात्र किया जाना चिंता का विषय है।

ग्रामीणों की प्रमुख मांग है कि जारी सर्वे सूची का दोबारा निष्पक्ष परीक्षण एवं स्थल निरीक्षण कराया जाए। साथ ही ग्राम के मूल निवासी परिवारों के प्रकरणों पर भी समान रूप से विचार करते हुए नियमानुसार पात्र हितग्राहियों के नाम सूची में शामिल किए जाएं।

ग्रामीणों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से सामूहिक आपत्ति पर गंभीरतापूर्वक विचार कर पुनः जांच एवं सर्वे कराने तथा सभी पात्र हितग्राहियों के साथ समान एवं न्यायोचित व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!