अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

कांग्रेस मंडल सेक्टर उपाध्यक्ष प्रवीण डे ने नगरवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की

अमलेश्वर। कांग्रेस अमलेश्वर मंडल के सेक्टर उपाध्यक्ष एवं अमलेश्वर नगर निवासी प्रवीण डे ने सोशल मीडिया के माध्यम से समस्त नगरवासियों को दीपों के महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली खुशियों, उमंग, उत्साह और प्रकाश का पर्व है। यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का नया उजाला लेकर आए। उन्होंने भगवान श्रीराम से समस्त नगरवासियों के सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

इसके साथ ही प्रवीण डे ने नगरवासियों को गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहने की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!