अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू ने दी गोवर्धन पूजा एवं मातर मिलन की शुभकामनाएं..

पाटन। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 की जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू ने क्षेत्रवासियों को गौधन एवं गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेषित की हैं।



उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपों के महापर्व दीपावली के पावन अवसर पर गोवर्धन पूजा, मातर मिलन उत्सव एवं भाई दूज जैसे पारंपरिक पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, लोकपरंपरा और सामाजिक सद्भाव के प्रतीक हैं। ये पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और पारिवारिक एकता का संदेश देते हैं।
श्रीमती साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए सभी से गौधन एवं गोवर्धन पूजा सहित देवारी तिहार को आपसी प्रेम, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की है।



