सांकरा में दीपावली के अवसर पर होगा मातर मिलन एवं अखाड़ा प्रदर्शन, पुलिस व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन
अमलेश्वर। दीपावली पर्व के अवसर पर ग्राम सांकरा में पारंपरिक मातर मिलन एवं अखाड़ा प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में ग्राम पंचायत सांकरा के सरपंच रवि सिंगौर द्वारा थाना प्रभारी अमलेश्वर को आवेदन सौंपकर कार्यक्रम के दौरान आवश्यक पुलिस व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
आवेदन के अनुसार ग्राम सांकरा स्थित नदी चौक देहान में 11 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक मातर मिलन एवं अखाड़ा प्रदर्शन का भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव है। कार्यक्रम में ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना जताई गई है।



आयोजकों ने कार्यक्रम के दौरान शांति, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती तथा आवश्यक अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया है, ताकि पारंपरिक आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
इस आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल है। मातर मिलन एवं अखाड़ा प्रदर्शन के माध्यम से ग्रामीण अंचल की लोकपरंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकजुटता की झलक देखने को मिलेगी।
मौके पर सरपंच रवि सिंगौर, संजय सिंगौर पंच ,शुभम जांगड़े पंच ,तुलाराम सिंगौर पंच ,रोशन सिंगौर पंच मौजूद रहे



