छत्तीसगढ़जामगांव आरपाटनरानीतराई
खारू नदी से निकाला हुआ अवैध रेत,दक्षिण पाटन क्षेत्र में जगह जगह ढेर

रानीतराई 13 जून : पाटन ब्लाक अंतर्गत आने वाले नदी किनारे के कई ग्राम पंचायत में खारू नदी से अवैध रूप से रेत निकाला जा रहा है। जिस पर खनिज विभाग की कार्यवाही शून्य नजर आ रहा है। आपको बता दें ब्लॉक के दक्षिण पाटन क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर रेत का भंडारण खुले में किया हुआ दिखाई पड़ेगा। क्षेत्र के लोगों का कहना है प्रशासन कार्रवाई करने से अपने हाथ खींच रही है। उक्त रेत को माफिया मनमर्जी रेट में आम नागरिकों को बेचेंगे। दक्षिण पाटन क्षेत्र के किसी भी ग्राम पंचायत में रेत खनन के लिए खनिज विभाग द्वारा अनुमति नहीं दी गई है और नहीं कहीं पर रेत खदान है फिर भी रेत माफिया पंचायत के मिली भगत से अवैध रूप से रेत निकालने में सफल हो रहे हैं और जगह-जगह अवैध रूप से भंडारण कर रहे हैं जिस पर प्रशासन मौन है।


Advertisement




