प्राधिकृत अध्यक्ष नारद साहू ने सुरपा में ध्वजारोहन कर क्षेत्र वासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
जामगांव आर: दुर्ग जिला अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्यादित सुरपा में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्राधिकृत अध्यक्ष नारद साहू ने ध्वजारोहन किया। श्री साहू ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश स्वतंत्रता दिवस की 79 वर्ष मना रहा है। देश का यह अमृत काल लोगों के जीवन में सुख समृद्धि लेकर आया है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश विश्व गुरु की ओर अग्रसर है, देश आगे बढ़ रहा है। भारत माता की सेवा में मोदी सरकार निरंतर काम कर रही है।
श्री साहू ने आगे कहा कि सबका साथ सबका विकास करने वाली भाजपा सरकार जन कल्याणकारी योजना लाकर मोदी की गारंटी के तहत पूरा कर रही है। जिससे आम नागरिक खुशहाल जीवन जी रहे हैं। किसानों की धान की खरीदी आज मोदी के गारंटी में 3100रु प्रति किंवटल में हो रही है। महतारी वंदन में माताओं को 1000 प्रतिमाह मिल रहा है।
इस अवसर पर समिति प्रबंधक चंदन कुमार टंडन सहित सभी कर्मचारी और किसान भाई मौजूद रहे।






