पोषण भी पढ़ाई भी थीम पर बच्चों को दी जा रही है महत्वपूर्ण जानकारी
पाटन 23 अगस्त : रजत जयंती 2025 के अंतर्गत ग्राम औंधी में महिला एवम बाल विकास विभाग जामगांव एम द्वारा बाल मेला का आयोजन किया गया। ,पोषण भी पढ़ाई भी थीम पर बच्चों द्वारा ई सी सी ई की गतिविधि में बाल गीत ,फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई बच्चों को खेल खेल में शिक्षा क्यों जरूरी पर जानकारी पुष्पा गुप्ता परियोजना अधिकारी ने दी, माधुरी वर्मा सेक्टर सुपरवाइजर ने बच्चों द्वारा की गई पढ़ाई कराने के साधन के बारे में बताया गया, डॉक्टर अनुपमा नायक ने औषधि युक्त पौधों से उपचार की जानकारी दी।
श्रीमती नीलम चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में बच्चो को आंगनबाड़ी में शिक्षा और संस्कार मिलने की बात कही, श्रीमती कीर्ति नायक ने कार्यकर्ताओं द्वारा बनाए व्यंजनों की सराहना की।
कार्यक्रम में श्रीमती नीलम चंद्राकर जिला पंचायत सभापति, श्रीमती कीर्ति नायक जनपद अध्यक्ष, राजेश चंद्राकर, परदेशी देशलहरें सरपंच औंधी ,उपसरपंच, श्रीमती अनुपमा नायक, आर्युवेदिक डॉक्टर बच्चों के पालक, कार्यकर्ता सहायिका उपस्थित रहे।






