अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” को नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने नगरवासियों के साथ सुना

पाटन। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी संवाद “मन की बात” के 125वें संस्करण का सामूहिक श्रवण पाटन नगर पंचायत क्षेत्र में किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले ने वार्ड क्रमांक-4 अखरा में नगरवासियों के साथ मन की बात का श्रवण कर प्रधानमंत्री जी के विचारों को आत्मसात किया।

अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल संवाद नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का पथप्रदर्शक है। यह कार्यक्रम हमें समाज और देश के लिए नई ऊर्जा, दिशा और संकल्प देता है। पाटन नगर के लिए गर्व की बात है कि नगरवासी एक साथ मिलकर इस प्रेरणादायी कार्यक्रम के सहभागी बने। प्रधानमंत्री जी के विचारों को आत्मसात कर हम सबको अपने-अपने स्तर पर समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय योगदान देना है।

कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष निशा योगेश सोनी, वार्ड पार्षद एवं सभापति नेहा बाबा वर्मा, सभापति केवल देवांगन,बाबा वर्मा, नागेन्द्र कश्यप, अमित लोधी,आदित्य सावर्णी,खगेश देवांगन,यामिनी देवांगन,कौशल्या साहू, विजयलक्ष्मी वर्मा, डाकेश्वरी वर्मा,मेंहत्तरीन वर्मा,सीता वर्मा,रेखा साहू, डोमेन्द्र साहू, डोमन यादव, रेखलाल साहू, गावस्कर देवांगन,भगवती आडिल, योगेश्वर वर्मा सहित नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!