प्रथम गृह ग्राम झाड़मोखली एवं रंगकठेरा आगमन पर भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत–अभिनंदन

पाटन : विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ भाजपा की नवगठित कार्यकारिणी में ऊर्जावान व जुझारू नेता श्री जितेन्द्र वर्मा जी को प्रदेश मंत्री का दायित्व प्रदान किया गया है। उनके इस दायित्व प्राप्ति से पूरे दुर्ग जिले में हर्ष और उत्साह का माहौल है।


प्रदेश मंत्री बनने के बाद प्रथम बार अपने गृह ग्राम झाड़मोखली एवं समीपवर्ती रंगकठेरा गाँव आगमन पर ग्रामीणों, भाजपा कार्यकर्ताओं और आसपास के जनप्रतिनिधियों ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
ग्रामवासियों ने श्री वर्मा का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। उनके आगमन से गाँव में नव उमंग एवं उल्लास का वातावरण छा गया। हर ग्रामीण के चेहरे पर मुस्कान और गर्व की झलक थी। ग्रामवासियों ने कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि एक छोटे से गाँव से निकलकर प्रदेश स्तर पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी प्राप्त होना अत्यंत प्रेरणादायी है।
रंगकठेरा में भी ग्रामीणों ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ श्री वर्मा का स्वागत किया। वहाँ के वरिष्ठजनों और युवाओं ने कहा कि जितेन्द्र वर्मा जी ने हमेशा संगठन को मजबूती दी है और उनके मंत्री बनने से पूरे क्षेत्र का मान-सम्मान बढ़ा है।
ग्रामीणों ने यह भी कहा कि अब तक जितेन्द्र वर्मा जी को जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई, उन्होंने उसे पूर्ण निष्ठा व समर्पण के साथ निभाया है। जिला महामंत्री, भाजपा विधायक दल स्थायी सचिव, दुर्ग जिलाध्यक्ष जैसे पदों पर रहते हुए उन्होंने संगठन को मजबूत किया और विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में शानदार परिणाम दिलाए।
वर्मा जी का उद्बोधन
अपने उद्बोधन में भाजपा प्रदेश मंत्री श्री वर्मा ने कहा –
“आप सभी आत्मीयजनों द्वारा किए गए भव्य स्वागत और अभिनंदन से मैं अभिभूत हूँ। यह केवल अभिनंदन नहीं, बल्कि आप सभी का मेरे प्रति अटूट विश्वास और अपार प्रेम का प्रतीक है। आज हर चेहरे पर झलकता उत्साह मेरे लिए अविस्मरणीय स्मृति है। यह सम्मान मेरे लिए केवल गर्व नहीं बल्कि जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा है।
वर्ष 1991 में इसी मंच से स्व. ताराचंद साहू जी ने सभा को संबोधित किया था और उसी अवसर पर मुझे भी भाषण देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। तब भी हमने मिलकर गाँव से साहू जी को प्रचंड मतों से विजयी बनाया था। आज उसी धरती पर, आप सबके आशीर्वाद और सहयोग से मैं यहाँ खड़ा हूँ। इसके लिए मैं हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।”
उन्होंने भावुक होकर कहा कि यही गाँव उनकी शक्ति और प्रेरणा है। यहाँ से मिले संस्कार और आशीर्वाद ने ही उन्हें समाजसेवा और राजनीति की राह पर आगे बढ़ाया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
• ग्राम पंचायत रेंगाकठेरा (झाड़मोखली) सरपंच श्रीमती ममताराजू मेश्राम
• नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले
• जनपद पंचायत पाटन उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा (बोरेंदा)
• महामंत्री निर्मल जैन (रानीतराई)
• मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू (बटरेल)
• महामंत्री पुणेन्द्र सिन्हा (जामगांव आर)
• सभापति जनपद पंचायत पाटन रवि सिन्हा (निपानी)
• औसर द्रोण चंद्राकर (भरर), कुणाल वर्मा (पाटन), केशव बंछोर (पाटन), केवलचंद देवांगन (पाटन), विजयकांत बंछोर (पाटन), वासु वर्मा (मर्रा), होरीलाल (मर्रा), दानीराम वर्मा (कुर्मीगुण्डरा), अनिल शर्मा (रनचिरई), आशीष बंछोर (दरबार मोखली सरपंच), भास्कर वर्मा (जनपद सदस्य पाटन), प्रेमनारायण वर्मा (रेंगाकठेरा), भोज वर्मा (रेंगाकठेरा) एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता।
महिलाओं में प्रमुख रूप से:
श्रीमति पुन्नी वर्मा, श्रीमती दुजबाई ठाकुर, श्रीमती मंजू वर्मा, श्रीमती उर्मिला वर्मा, श्रीमती सीमा यादव, श्रीमती परनिया ठाकुर, श्रीमती लीला ठाकुर, श्रीमती ललेश ठाकुर, श्रीमती राजेश्वरी वर्मा, श्रीमती रेखा ठाकुर, श्रीमती पायल वर्मा, श्रीमती पूर्णिमा ठाकुर, श्रीमती नोमीन ठाकुर (जिला पंचायत सदस्य), श्रीमती निर्मला यादव।
गृह ग्राम झाड़मोखली और समीपवर्ती रंगकठेरा में हुआ यह भव्य स्वागत समारोह भाजपा की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को और प्रगाढ़ करने वाला साबित हुआ। उपस्थित जनों ने संकल्प लिया कि आने वाले समय में संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।








