अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पाटन नगर पंचायत व्यवसायिक परिसर टेंडर पर कांग्रेसियों की पहल,नगर के व्यापारी भर रहे हैं फॉर्म

पाटन : नगर पंचायत पाटन के अंतर्गत निर्मित व्यवसायिक परिसर हेतु ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया 04 सितम्बर से 11 सितम्बर 2025 तक निर्धारित की गई थी, किंतु यह प्रक्रिया बिना जानकारी दिए गुपचुप तरीके से प्रारंभ की गई थी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों के जरिए इस जानकारी को आम नागरिकों एवं व्यापारियों तक पहुँचाया। परिणामस्वरूप आज भारी संख्या में व्यापारी नगर पंचायत पहुँचकर टेंडर फॉर्म भर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

कांग्रेस जनों ने स्वयं फॉर्म वितरित कर अधिक से अधिक संख्या में व्यवसायिक परिसर आबंटन की प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इससे गुपचुप तरीके से फॉर्म वितरण और सीमित लोगों तक प्रक्रिया को सीमित करने की योजना पूरी तरह विफल हो गई है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

कांग्रेसियों का कहना है कि अब नियम अनुसार यदि 37 से अधिक फॉर्म प्राप्त होते हैं तो आवंटन की प्रक्रिया लॉटरी सिस्टम से की जाएगी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस सक्रिय पहल से व्यवसायिक परिसर आबंटन की प्रक्रिया पारदर्शी बनी और आम व्यापारियों को इसका लाभ सुनिश्चित हुआ।

साथ ही कांग्रेस जनों की यह मांग है कि—

फॉर्म भरने की अवधि समाप्त होने के पश्चात प्राप्त सभी फॉर्म की छटनी पूर्ण पारदर्शिता के साथ की जाए।

इस छटनी समिति में कांग्रेस पार्षदों को भी शामिल किया जाए।

यदि लॉटरी सिस्टम की स्थिति आती है तो सभी आवेदकों को पहले से सूचित किया जाए।

यह लॉटरी प्रक्रिया सभी आवेदकों की उपस्थिति में, खुले तौर पर आयोजित की जाए।

वर्जन :नगर पंचायत पाटन में बने दुकानों का आवंटन नियमानुसार किया जा रहा है समाचार पत्र में निविदा सूचना प्रकाशित किया गया है। और इच्छुक व्यापारी गण फार्म भर रहे।गुप चुप तरीके से नहीं पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है।: योगेश निक्की भाले अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!