अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अमलेश्वर डीह में साहू समाज के शोकाकुल परिवार ने कराया सादा भोजन, सामाजिक नियम पालन का दिया संदेश

अमलेश्वर : तहसील साहू संघ पाटन अंतर्गत स्थानीय साहू समाज अमलेश्वरडीह के शोकाकुल रामाधार साहू के परिवार ने अपनी माता श्रीमती खेदिया साहू के स्वर्गवास के बाद दशगात्र कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें सामाजिक कार्यकर्ताओं, पारिवारिक सदस्यों और शुभचिंतकों ने श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया और शांति भोज में सादा भोजन ग्रहण किया।

आपको बता दें श्रीमती खेदिया साहू के स्वर्गवास 24 सितंबर को हुआ है आज 28 सितंबर को दशगात्र कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रदेश साहू समाज ने मृत्यु भोज पर सादा भोजन कराने का नियम लागू किया है, जिसका उद्देश्य सामाजिक समरसता और सादगी को बढ़ावा देना है। रामाधार साहू ने इस नियम का पालन करते हुए सादा भोजन कराया, जो समाज के लिए एक सराहनीय संदेश है।

इस आयोजन से समाज में सामाजिक समरसता और सादगी का संदेश फैलता है।यह आयोजन समाज के लिए एक अच्छा उदाहरण है और अन्य लोगों को भी प्रेरित किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!