अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने प्रदेश वासियों को नरक चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं
दुर्ग: दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने आज प्रदेश वासियों को नरक चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस पावन अवसर पर, विधायक चंद्राकर ने कामना की कि भगवान श्री कृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्यता बनी रहे।
श्री चंद्राकर ने अपने संदेश में कहा कि नरक चतुर्दशी का यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेश वासियों से अपील की कि वे इस अवसर पर अपने परिवार और समाज के साथ मिलकर दीप जलाएं और भगवान की पूजा-अर्चना करें।






