अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

खारुन नदी में नहाने गया युवक डूबा, देर रात तक नहीं मिला शव

अम्लेश्वर/जमराव, 26 जुलाई। दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जमराव स्थित खारुन नदी में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। देवपुरी निवासी एक युवक अपने दोस्तों के साथ नदी में घूमने और नहाने के लिए खारुन नदी पहुंचा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

घटना की सूचना मिलते ही अमलेश्वर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की टीम को बुलाया गया। पुलिस एवं SDRF के जवानों ने कई घंटों तक नदी में युवक की तलाश की, लेकिन अंधेरा बढ़ जाने के कारण खोज अभियान रोकना पड़ा।

समाचार लिखे जाने तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका था। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह पुनः SDRF की टीम द्वारा खोज अभियान शुरू किया जाएगा। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।

अमलेश्वर पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा युवक की तलाश के लिए सोमवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!