अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

कमलेश चंद्राकर और दयानंद सोनकर ने क्षेत्र सहित प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज की हार्दिक शुभकामनाएं

अम्लेश्वर। भाजपा अम्लेश्वर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर और नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर ने क्षेत्र सहित प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इन सभी पुण्य त्योहारों के पावन अवसर पर क्षेत्र और प्रदेशवासियों के सुखी व खुशहाल जीवन और उज्जवल भविष्य की कामना की है।

श्री चंद्राकर और सोनकर ने प्रदेश और क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपों का महापर्व दीपावली हमारी संस्कृति के जीवन मूल्यों का संवाहक है. यह पावन पर्व भारतीय समाज, देश सहित पूरे प्रदेश में सम्पन्नता एवं समृद्धि लाए यही मेरी ईश्वर से कामना है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

दोनों ने कहा कि गोवर्धन पूजा हमारे लोक जीवन से जुड़ा पर्व है। इस दिन गायों की पूजा कर खिचड़ी खिलाई जाती है और गोधन के रूप में अमूल्य चीजों की पूजा कर उनके प्रति श्रद्धा और आभार प्रकट किया जाता है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

आगे कहा कि भाई-बहनों के अटूट विश्वास का प्रतीक पर्व भाईदूज हम सभी को परस्पर सम्मान, स्नेह, भरोसा और अपनेपन के साथ एक दूसरे के साथ रहने और खुशहाल जीवन व्यतीत करने की सीख देता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!