
अम्लेश्वर : नगर पालिका अमलेश्वर में चल रहे राम कथा का आयोजन में पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ में वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन और जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश ठाकुर। पंडित श्री युवराज पांडे से आशीर्वाद लेकर के भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम के राम कथा का श्रवण पान किया। महेंद्र ने साहू ने श्री बघेल सहित सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।
मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं सहित नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महेंद्र साहू अपने धर्मपत्नी सहित पूरे परिवार के साथ राम कथा का आनंद ले रहे हैं।
आपको बता दे पंडित श्री युवराज पांडे के मुखारविंद से 27 से 3 में तक राम कथा का आयोजन समाज सेवी महेंद्र साहू के तत्वाधान में किया जा रहा है जहां नगर के राम भक्तगण पंडाल में पहुंचकर श्री राम कथा श्रवण पान कर रहे हैं।







