छत्तीसगढ़बालोदरायपुर

2026 में छत्तीसगढ़ ही नहीं वरन् विश्व के प्रथम मां कौशल्या धाम की स्थापना तय/ सन्त राम बालकदास जी

बालोद 01 जून :  छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ श्री जामड़ी पाटेश्वर धाम के संत श्री राम बालक दास जी ने आज 01 जून को उज्जैन में बाबा महाकालेश्वर का दर्शन कर पूजन किया साथ ही यहां पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2026 में जब गोद में रामलला को लेकर छत्तीसगढ़ की बेटी राजरानी मां कौशल्या की एक करोड़ के लागत से बनने वाली प्रतिमा बालोद जिला के पाटेश्वर आश्रम में स्थापित होगी तो संपूर्ण विश्व छत्तीसगढ़ में तीर्थ यात्रा करने के लिए आएगा और विश्व के प्रथम माँ कौशल्या धाम का दर्शन करके अपने भाग्य की सराहना करेगा।

इस अवसर पर उज्जैन महाकाल के पुजारी श्री संजय महाराज ने कहा कि विगत 25 वर्षों से हम श्री राम बालक दास जी को जानते हैं जिन्होंने भागीरथी प्रयास करके जो विश्व के किसी संत ने नहीं सोचा वह सोचकर अपनी मातृभूमि छत्तीसगढ़ में माता कौशल्या के दिव्य 25 करोड़ की लागत से मंदिर के निर्माण का संकल्प किया हम बाबा महाकाल के आशीर्वाद की कामना करते हैं कि 2026 में संत श्री के संकल्प को पूर्ण करने में वह सहायक बने साथ ही उज्जैन महाकालेश्वर पीठ की तरफ से संस्थान के प्रतिनिधि गण माँ कौशल्या धाम की स्थापना में आने का आश्वासन भी दिए।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इस अवसर पर एक सवाल के जवाब में संत श्री ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने कम समय में ही छत्तीसगढ़ में लोगों की भावनाओं को समझा जब मां कौशल्या धाम के निर्माण में शासन प्रशासन के सहयोग की बात पूछी गई तब संत श्री ने उदासी व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह अयोध्या में राम जन्मभूमि के निर्माण हेतु वहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने समर्पण भाव दिखाया इस प्रकार छत्तीसगढ़ में नहीं है यह दुख का विषय है जबकि संपूर्ण शासन प्रशासन को मां कौशल्या धाम तीर्थ क्षेत्र के विकास के लिए समस्त कार्यों में जुट जाना चाहिए कुछ घोषणाएं मुख्यमंत्री जी के द्वारा की गई जो 10 महीने के बाद भी अभी तक स्वीकृत नहीं की गई है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

जिला प्रशासन में बहुत से काम आए और कौशल्या धाम में वह कार्य कुछ पूर्ण किए गए हैं कुछ अपूर्ण है लेकिन प्रशासन के असहयोग के कारण दिक्कत हो रही है उन्होंने कहा कि आज मध्य प्रदेश, राजस्थान , महाराष्ट्र , उड़ीसा अन्य प्रदेशों के लोग मां कौशल्या धाम के लिए अपनी शुभेच्छा और उत्साह व्यक्त कर रहे हैं ऐसा ही उत्साह छत्तीसगढ़ प्रदेश वासीयो में और साथ ही शासन प्रशासन में भी होना चाहिए तभी 2026 के इस भव्य मां कौशल्या स्थापना समारोह को हम सुविधापूर्वक कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!