दक्षिण पाटन के हृदय स्थल जामगांव आर में नही है सर्व सुविधायुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

रानीतराई 01 जून : पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत जामगांव आर दक्षिण पाटन के हृदय स्थल है जहां सर्व सुविधायुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने के कारण क्षेत्र की जनता निजी चिकित्सालय के भरोसे हैं। छत्तीसगढ़ शासन की योजना का लाभ क्षेत्र के लोगों को नहीं मिल पा रही है। जिसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी चुप्पी देखी जा रही हैं।
जामगांव आर अपने आप में एक बड़ा जगह है। और आसपास के दर्जनों गांव के व्यापार का केंद्र भी है। और उप तहसील कार्यालय और थाना भी है जहां सार्वजनिक अस्पताल का ना होना भी दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही बैंकिंग के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय बैंक नहीं होने के कारण क्षेत्र की जनता 40,45 किलोमीटर दूर भटकते हुए मुख्यालय पाटन जाते हैं।



लोगों का कहना है जामगांव आर क्षेत्र का हृदय स्थल है और दक्षिण पाटन का चर्चित गांव है। राजनीति का गढ़ माने जाते हैं राजनीतिक क्षेत्र में एक बड़ा नाम इस क्षेत्र का आता है। जहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं हैं और नही राष्ट्रीयकृत बैंक है वर्षों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग की जा रही है। हालांकि तहसील की दर्ज और थाना की सौगात तो मिली है लेकिन लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की असफलता नजर आ रही है। हालांकि लगातार मांग छत्तीसगढ़ शासन से की जा रही थी लेकिन कई सरकार आई और गई लेकिन जामगांव आर को स्वास्थ्य केंद्र देने में रुचि नहीं दिखाई।दक्षिण पाटन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ रानीतराई और बटरेल में है जिसके बीच में जामगांव आर पड़ता है जहां इसकी आवश्यकता वर्षों से महसूस की जा रही है।
ग्राम पंचायत के युवा सरपंच रूपेंद्र शुक्ला से उक्त विषय में चिंटू न्यूज़.com के संपादक करन साहू ने चर्चा किया तो बताया कि वर्षों से सर्व सुविधायुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग छत्तीसगढ़ शासन से की जा रही है लेकिन कई सरकार आई और गई मांग को पूरा नहीं किया। उप तहसील और थाना होने के कारण लोगों का आना-जाना ज्यादा रहता है ऐसे में एक स्वास्थ्य केंद्र दक्षिण पाटन की हृदय स्थल में नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है साथ ही राष्ट्रीयकृत स्टेट बैंक की भी मांग शासन से की जा रही है। सुशासन तिहार समाधान शिविर में सर्व सुविधा युक्त अस्पताल की मांग की गई है जिससे आम नागरिक को सुविधा मिल सके।
जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू ने कहा कि वर्षों से दक्षिण पाटन के हृदय स्थल जामगांव आर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग छत्तीसगढ़ शासन से की जा रही है। लेकिन मांग पूर्ण नही हुई। दुर्भाग्य है पूर्व मुख्यमंत्री के विधान सभा क्षेत्र होने के बाद भी स्थानीय जनप्रतिनिधियो ने उक्त मांग को पूर्ण कराने में असफल रहे। निश्चित ही छत्तीसगढ़ में विष्णु देव की सरकार में मांग पूर्ण होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री से मिलकर उक्त विषय में चर्चा कर सर्व सुविधायुक्त अस्पताल के लिए मांग की जाएगी साथ ही बैंकिंग की क्षेत्र में भी छत्तीसगढ़ शासन से मांग की जाएगी।



