अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

परसदा का राशन दुकान बंद सैकड़ों हितग्राहियों को नहीं मिला चावल

कुम्हारी: नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम परसदा वार्ड क्रमांक 13 और 16 में उचित मूल्य की दुकान आज बंद है राशन कार्ड धारी शासन की योजना अंतर्गत 03 माह के चावल लेने के लिए सुबह से ही आकर इंतजार कर रहे थे। लेकिन दुकानदार के नहीं आने के कारण चले गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल यानी 26 जून को ही लगभग 11:12 बजे से चावल दुकान में खत्म होने की जानकारी मिली है। कल चावल नहीं होने के कारण दुकानदार सिर्फ शक्कर और नमक ही दे पाए। आज भी स्थिति यह है कि अभी तक राशन दुकान पर चावल नहीं आया है और दुकान भी बंद है। सैकड़ो कार्ड धारी चावल लेने से वंचित हो रहे हैं।

शासन के द्वारा 03 माह का एक मुफ्त चावल दिया जा रहा है जिसे दुकानदार और खाद्य विभाग के अधिकारी गंभीरता नहीं ले रहे हैं। लोगों को इधर-उधर भटकने के लिए मजबूर कर रहे हैं। अभी इस महीने का 3 दिन बाकी है और संपूर्ण लोगों को दुकानदार के द्वारा चावल नहीं दी गई है जिससे लोगों में काफी आक्रोश है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

वही वार्ड पार्षद ने भी दुकानदार के इस रवैया से नाराजगी जाहिर कि है उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार सभी राशन कार्ड धारी को 03 माह का चावल मिलना है ऐसे में दुकान बंद रहेगी और चावल का स्टॉक नहीं रहेगी तो शासन के योजना का लाभ हितग्राही को कैसे मिलेगी ये चिंता का विषय और खाद्य विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!