नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में आज सामान्य सभा की बैठक 11 एजेंटों पर होगी चर्चा

अमलेश्वर : दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में आज 30 जून को सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई है जिसमें 11 एजेंटों पर विशेष चर्चा की जाएगी। साथ ही वन नेशन वन इलेक्शन के संबंध में विचार एवं निर्णय पर चर्चा होगी। आपको बता लगातार अवैध प्लाटिंग की चर्चा अमलेश्वर नगर पालिका में हो रही है। जिस पर पाटन तहसील एवं पालिका प्रशासन के संयुक्त कार्यवाही भी कुछ लोगों के ऊपर दिखाई भी है।


आज से छत्तीसगढ़ी भजन कीर्तन सम्राट पं कामता प्रसाद शरण के मुखारविंद से अम्लेश्वर डीह में शिव महापुराण कथा
मिली जानकारी के अनुसार कल 29 जून को कलेक्टर और संभाग युक्त का भी दौरा कलेक्टर के साथ अमलेश्वर में हुआ है। जिसमें कमिश्नर ने अवैध प्लाटिंग को देखकर नाराजगी जाहिर की है ऐसा जानकारी सामने आ रही है। और अवैध प्लाटिंग के ऊपर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश भी राजस्व विभाग के अधिकारी सहित पालिका प्रशासन को दी गई है।
नगर पालिका प्रशासन की सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई है। जिसमें 11 मुद्दों पर विशेष चर्चा की जाएगी। अवैध प्लाटिंग की चर्चा भी सदन में हो सकती है। बड़ी बात यह है कि नगर पालिका अमलेश्वर में तीन जगह अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही हुई है। बाकी लोग जो प्लाटिंग कर रहे हैं क्या वह वैध है। आखिर बाकी लोगों के ऊपर अब तक कार्यवाही क्यों नहीं कर रही है, पालिका प्रशासन।








