अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अमलेश्वर नगर पालिका ने खोदा जानलेवा गड्ढा, निर्माण कार्य में देरी,हो सकती हैं बड़ी दुर्घटना

अमलेश्वर: अमलेश्वर नगर पालिका क्षेत्र अमलेश्वर डीह बस्ती जो पाटन रोड मुख्य मार्ग है रोजाना यहाँ से हजारो वाहन का आवाजाही होती है लेकिन यही मार्ग पर बीते हफ्ते भर पहले से ही गड्ढा खोद कर छोड़ दिया है जिसका अब तक निर्माण कार्य चालू नहीं हो पाया है। खाना पूर्ति के लिए पहले एक हाईवा रेती फिर गिट्टी गिराया गया है। लेकिन सवाल यह है कि बारिश के दिनों में ऐसा लापरवाही क्यो गड्ढा इतना गहरा है उसमे पानी भर गया है पानी इतना है की इंसान के साथ साथ जानवरो के लिए बड़ी खतरा बना हुआ है। उक्त पुलिया का निर्माण पहले क्यों नहीं की गई जब बरसात का मौसम आया तभी निर्माण क्यों?

डर तो इस बात की यह से स्कूली बच्चे पैदल जाते हुए दिखे बारिश का दिन है थोड़े से पानी गिरने से ही मिट्टी होने के कारण कीचड़ हो जाता है जिससे चलते समय गिरने की संभावना है लेकिन लगता है पालिका दुर्घटना होने की इंतजार में है आखिर इसका ज़िम्मेदार कौन पालिका अध्यक्ष या फिर पालिका अधिकारी लगता है या निर्माण कर्ता ठेकेदार ये सब से किसी को कोई लेना देना ही नहीं ऐसा लग रहा है,नगर वासी रहे परेशानी में।

वही वार्ड पार्षद श्रीमती मालती गिरधर साहू से CG के गोठ रिपोर्टर करन साहू ने चर्चा किया तो बताया कि पालिका प्रशासन तो जनप्रतिनिधियों का सुनता ही नहीं जो करता है अपने मनमर्जी से करता है।इस पुलिया निर्माण के बारे में मुझे जानकारी ही नहीं दिया गया जब गड्ढा खोदा गया तब पता चला है। निश्चित रूप से ठेकेदार और पालिका प्रशासन की लापरवाही साफ़ दिखाई दे रही है। पुलिया निर्माण के लिए जब गड्ढा खोदा गया है तो शीघ्र निर्माण कार्य चालू कराना चाहिए जिसे लोगों को परेशानी न हो और बरसात के मौसम है। आम जनता सहित स्कूली बच्चों का आना जाना इसी रोड से रहता है दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है।

नगर पालिका अमलेश्वर के इंजिनियर प्रवीण साहू ने कहा कि निर्माण कार्य के लिए गड्ढा खोदा गया है बरसात के मौसम में पानी भर गया है ठेकेदार के द्वारा निर्माण कार्य चालू है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!