अमलेश्वर क्षेत्र में हो रही है अघोषित बिजली कटौती, जमराव के ग्रामीण पहुंचे बिजली ऑफिस
अमलेश्वर : अमलेश्वर क्षेत्र अंतर्गत जमराव वासी बिजली की समस्या से जुझ रहे हैं अघोषित बिजली कटौती से तीन माह से परेशान है आम जनता। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार आक्रोश जमराव के ग्रामीण 14 सितंबर रात में अमलेश्वर सब स्टेशन गये थे। वहा पहुंच कर शिकायत रजिस्टर पर समस्या अंकित किया गया तत्पश्चात अधिकारी को फोन लगाया गया। जहां अधीकारी ने फोन रिसीव नहीं किया।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली बिल जैसे डबल हुआ है उस हिसाब से हमे न सुविधा नहीं मील रही है उलटा बिजली काट कर गांव में परेशानी बढ़ा रहे हैं सुबह, दोपहर,शाम, रात, जब मन लगे बिजली बंद कर देते हैं अभी बच्चों का त्रैमासिक परिक्षा भी चल रही है।और बिजली की आंख मिचौली चल रही है। समस्या का समाधान नहीं होने पर आक्रोशित ग्रामीण जल्द बिजली कि समस्या को लेकर आफिस का घेराव करेंगे उग्र आंदोलन करेंगे।
मौके पर दुर्वासा साहू, दानेश्वर साहू, अवध साहू, यशवंत साहू ,यस साहू एवं ग्राम वासी जमराव के लोग विद्युत विभाग में लिखित शिकायत रजिस्टर में किया है।






