अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सेवा सहकारी समिति सुरपा में धान खरीदी का हुआ शुभारंभ, कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग हुए शामिल

जामगांव आर – सेवा सहकारी समिति मर्यादित सुरपा में 17 नवम्बर को धान खरीदी का शुभारंभ किया गया, जो कि भाजपा नेत्री कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग के आतिथ्य में हुआ। विदित हो कि पूरे प्रदेश में 15 नवम्बर से धान खरीदी की शुरुआत हो गई है। उसी के तहत सेवा सहकारी समिति सुरपा में 17 नवंबर सोमवार को धान खरीदी शुरू की गई।

भाजपा नेत्री कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग ने श्रीफल के साथ पूजा कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। पहले दिन 15 किसानों ने धान बेचा और लगभग 752.00 क्विंटल धान का खरीदी गया।

इस अवसर पर सेवा सहकारी समिति सुरपा के अध्यक्ष नारद साहू, खेमलाल देशलहरे सभापति जनपद पंचायत पाटन, सेवा सहकारी समिति सुरपा के समिति प्रबंधक मुकेश कुमार अहीर, टी. एल, चंद्राकर शाखा प्रबंधक बेल्हारी,चन्द्रहास साहू, सरपंच सुरपा, कविता साहू सरपंच नवागांव, वरुण नेताम सरपंच टेमरी, छगनलाल साहू उपसरपंच नवागांव, रेवाराम साहू, लीलाधर साहू, लालकुमार साहू, रामअवतार सेन, दाऊराम साहू, प्रमोद जैन, कैलाश साहू, के साथ साथ बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!