अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

स्व.दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय में,स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

रानीतराई:  रेड क्रॉस सोसाइटी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान द्वारा स्व.दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई दुर्ग में प्राचार्य डॉ.अरुण कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन आज 01 दिसंबर को किया गया।

शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं लैब तकनीशियनों की टीम ने विद्यार्थियों तथा स्टाफ सदस्यों का ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, सिकल सेल, ब्लड शुगर सहित कई आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए।

शिविर में बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद छात्रों को स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए तथा संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय–समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार मिश्रा

ने इस शिविर को छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर में समस्त प्राध्यापक श्री चंदन गोस्वामी,डॉ.रेशमी महिश्वर, सुश्री भारती गायकवाड,श्रीमती शगुफ्ता सिद्दीकी,श्रीमती अंबिका ठाकुर बर्मन,श्रीमती आराधना देवांगन,सुश्री रेणुका वर्मा, अतिथि प्राध्यापक गण श्री टिकेश्वर पाटिल, सुश्री शिखा मढ़रिया,श्री वेणुकुमार साहू,डॉ.सुनील कश्यप,डॉ. देबीलाल एवं समस्त कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!