दिसंबर महीना धर्म गुरु बाबा गुरु घासीदास जी की महिमा का बखान करने वाला/ अहेंद्र चेलक

अम्लेश्वर पाटन : छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के धर्म गुरु घासीदास बाबा की जयंती महीना, गुरु प्रकाश पर्व का महीना दिसंबर की समस्त प्रदेशवासियों सहित जिले वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
सतनामी समाज दुर्ग जिला के युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष समाजसेवी अहेंद्र चेलक ने बधाई संदेश प्रेषित किया है। श्री चेलक ने कहा है कि दिसंबर महीना धर्म गुरु बाबा गुरु घासीदास जी की महिमा का बखान करने वाला महीना है। 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जी की जयंती मनाई जाती है, तब से लेकर के पूरा महीना भर गुरु प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है।



बाबा गुरु घासीदास जी की महिमा का बखान किया जाता है, जिसमें सर्व समाज के लोग भी शामिल होते हैं। यह महीना समाज के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जब वे अपने धर्म गुरु की शिक्षाओं को याद करते हैं और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हैं।



