अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

बरसते पानी में प्रधान पाठिका के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, सैकड़ों विद्यार्थी-अभिभावक पहुंचे कलेक्टर जनदर्शन

पाटन। विकासखंड पाटन अंतर्गत एक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा में पदस्थ प्रधान पाठिका श्रीमती ममता शांडिल्य के खिलाफ बुधवार को ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। बरसते पानी में सैकड़ों स्कूली बच्चे अपने अभिभावकों के साथ कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे और गंभीर आरोपों से संबंधित शिकायत पत्र सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रधान पाठिका विद्यार्थियों के साथ अभद्र व्यवहार करती हैं, गाली-गलौज एवं अपमानजनक टिप्पणियां करती हैं। इसके अलावा शिक्षण कार्य में लापरवाही, नियमित रूप से कक्षाएं नहीं लेने तथा बिना पूर्व सूचना विद्यालय से अनुपस्थित रहने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इन परिस्थितियों से विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा है और बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में 24 मार्च 2026 को शिक्षा मंत्री के समक्ष भी शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई नहीं होने से नाराज बड़ी संख्या में ग्रामीण, विद्यार्थी और अभिभावक कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

ग्रामीणों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए मामले की शीघ्र जांच कर उचित कदम उठाए जाएं, ताकि विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।अब ये पूरा मामला जांच के बाद ही स्पष्ट हो पएगी।फिर हाल ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!