राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में कुम्हारी व जंजगीरी के मेधावी विद्यार्थियों का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान

पाटन, कुम्हारी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जामगांव एम में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव के दौरान नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्र के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, कुम्हारी तथा सेजेस जंजगीरी के मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय साधन सह प्राविण्य छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा वर्ष 2025-26 में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर कु. पायल रजनी (पीएमश्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय, कुम्हारी) को राज्य में प्रथम स्थान, नैतिक आमटे (पीएमश्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय, कुम्हारी) को राज्य में सातवां स्थान तथा कु. श्रद्धा इंदौरिया (सेजेस, जंजगीरी) को राज्य में दसवां स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उपस्थित अतिथियों ने सम्मानित किया।



मुख्यमंत्री ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि ऐसे विद्यार्थी प्रदेश के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा हैं। सम्मान समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।मौके पर शिक्षक एम एल साहू, शीतल नायर, दीप्ति पिलई,सुजिता, खिलेश वर्मा, नरोत्तम साहू उपस्थित रहे।



