अमलेश्वर मुक्ति धाम में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से शवदाह शेड एवं प्रतीक्षालय निर्माण का भूमि पूजन
अम्लेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र में सोमवार, 27 जुलाई को अमलेश्वर मुक्ति धाम में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले शवदाह शेड एवं प्रतीक्षालय निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ।
भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, जिला पंचायत सभापति नीलम राजेश चंद्राकर, नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के अध्यक्ष दयानंद सोनकर, सांसद प्रतिनिधि एवं जनपद पाटन सदस्य राजेश चंद्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर तथा मंडल महामंत्री कैलाश यादव ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।



इस अवसर पर पीआईसी सदस्य सोहन निषाद, राजू सोनकर, डॉ. आलोक पाल, पार्षदगण, एल्डरमैन रामाधार साहू, भाजपा नेता अजीत ठाकुर, ओमप्रकाश साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मुक्ति धाम में शवदाह शेड एवं प्रतीक्षालय के निर्माण से अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह निर्माण कार्य क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही जरूरत को पूरा करेगा तथा नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।



