अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जिला चिकित्सालय दुर्ग में स्टाफ नर्स मंजू राय को भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं को किया गया सम्मानित

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने बताया कि जिला चिकित्सालय दुर्ग में पदस्थ वरिष्ठ स्टाफ नर्स श्रीमती मंजू राय शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गईं। उनके सम्मान में जिला चिकित्सालय दुर्ग में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशीषन मिंज थे। विशेष अतिथियों के रूप में जीवन दीप समिति के सम्मानित सदस्य, जिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीता धूव्रे, सीएमएचओ के प्रतिनिधि डॉ. सी.बी.एस. बंजारे तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम उपस्थित रहे।

डॉ. आशीषन मिंज ने कहा कि श्रीमती मंजू राय ने कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और अथक परिश्रम के बल पर नर्सिंग कैडर को नई पहचान दिलाई है। उनके कार्यों ने जिला चिकित्सालय दुर्ग सहित पूरे प्रदेश में नर्सिंग सेवा का मान बढ़ाया है।

जीवन दीप समिति के सदस्य प्रमोद बाग और दिलीप सिंह ठाकुर ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने नर्सों को शिक्षक की तरह मार्गदर्शन दिया और सेवा कार्यों का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने बताया कि मंजू राय ने जिला चिकित्सालय के सभी वार्डों में सेवाएं दीं। कोरोना काल में उनके द्वारा 300 सामान्य प्रसव कराए गए। वे दुर्ग जिले की ऐसी स्टाफ नर्स हैं जिन्होंने मुस्कान कार्यक्रम अंतर्गत लाइफ लाइन एक्सप्रेस ट्रेन में कटे-फटे होंठ, तालु एवं जिह्वा वाले नवजात शिशुओं की सर्जरी में पूरे छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में उल्लेखनीय योगदान दिया। इस उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें कर्नल द्वारा सम्मानित भी किया गया था।

डॉ. सी.बी.एस. बंजारे, डॉ. विनीता धूव्रे तथा संभागीय अध्यक्ष अजय नायक ने कहा कि उनकी कार्यशैली नवपदस्थ स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक है। नर्सिंग कैडर की जिला संयोजक के रूप में उन्होंने छुट्टी, ड्यूटी आदेश, मांगों तथा नर्सों के विरुद्ध झूठी शिकायतों जैसे मुद्दों पर सदैव मुखर होकर न्याय दिलाने का कार्य किया।

समारोह में श्रीमती मंजू राय को विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र, शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, उप प्रांताध्यक्ष प्रमेश पाल, जीवन दीप समिति सदस्य प्रमोद बाग, दिलीप ठाकुर, प्रशांत डोंगांवकर, त्रषि यादव, जिला सचिव भूपेश उपाध्याय, कार्यकारी जिलाध्यक्ष खिलावन चंद्राकर, अस्पताल संयोजक राघवेंद्र साहू, महामंत्री लक्ष्मीकांत धोटे, सूपेला अध्यक्ष श्रीमती सुशीला सिंह, वर्तमान नर्सिंग संयोजक शिवेन्द्र दानी, सरोज सिंह, रोशन सिंह, कविता साहू, लक्ष्मी चंद, श्रीमती सरस्वती चंद्राकर, कुलेश्वर देशमुख, शंभू राठौर, श्रीमती सती गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!