अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अमलेश्वर मेन रोड की नालियों में गंदगी और झाड़ियां, स्वच्छ भारत मिशन पर उठे सवाल

अमलेश्वर/पाटन। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत नालियों की नियमित साफ-सफाई नहीं होने से नगरवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। अटल परिसर चौक से वुड आइलैंड कॉलोनी होते हुए महादेवघाट रायपुर पहुंच मार्ग तक मेन रोड के किनारे स्थित नालियों में लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण गंदगी और कचरा जमा है। वहीं नालियों में घास-भूस और झाड़ियां भी उग आई हैं, जिससे नालियां जाम होने की स्थिति में पहुंच गई हैं।

मेन रोड जैसे प्रमुख मार्ग की नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से बारिश के दौरान पानी निकासी की समस्या और बढ़ने की आशंका बनी हुई है। नगरवासियों का कहना है कि जब मुख्य मार्ग की नालियों की ही नियमित सफाई नहीं हो पा रही है, तो नगर के विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

वहीं सफाई निरीक्षक की कार्यशैली को लेकर भी नगरवासियों द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि आखिर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किस तरह किया जा रहा है और नियमित साफ-सफाई के लिए जिम्मेदार अमले को निर्देश क्यों नहीं दिए जा रहे हैं।

नगरवासियों का कहना है कि पालिका प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रकार के टैक्स की वसूली की जाती है, ऐसे में उन्हें बेहतर सफाई, नाली निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना पालिका की जिम्मेदारी है। लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है।

स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि अटल परिसर चौक से वुड आइलैंड कॉलोनी होते हुए महादेवघाट मार्ग तक मेन रोड की नालियों की तत्काल सफाई कराई जाए तथा झाड़ियों और घास-भूसे को हटाकर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इधर, स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर भी नगरवासियों के बीच सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि नगर की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और पालिका प्रशासन कब गंभीरता दिखाएंगे, यह देखने वाली बात होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!