अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

कौही में गूंजा हर-हर महादेव, मानव श्रृंखला बनाकर हजारों शिवभक्तों ने किया महादेव का जलाभिषेक

पाटन। दुर्ग जिला अंतर्गत पाटन ब्लॉक के ग्राम कौही स्थित आनंदमठ मंदिर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री महाकाली श्री हनुमान मंदिर परिषद के तत्वावधान में 24 अगस्त को बोल बम कांवड़ यात्रा के संयोजन में विशाल जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलेभर से बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए और भगवान महादेव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान खारून नदी से शिवभक्तों ने मानव श्रृंखला बनाकर जल उठाया। एक-दूसरे के हाथों में बाल्टियां आगे बढ़ाते हुए श्रद्धालुओं ने नदी का पवित्र जल आनंदमठ मंदिर तक पहुंचाया और हजारों शिवभक्तों के हाथों से भगवान महादेव का सामूहिक जलाभिषेक किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा।

बताया गया कि ग्राम कौही सहित सुपेला, सिलघट, गाड़ा डीह,सेमरा, बोरेंदा एवं आसपास के क्षेत्रों के शिवभक्त विगत कई वर्षों से इस जलाभिषेक आयोजन में सक्रिय रूप से शामिल होते आ रहे हैं। प्रारंभिक दौर में महाप्रसादी से शुरू हुआ यह सावन मेला महोत्सव अब विशाल भंडारे का रूप ले चुका है। जिलेभर से आने वाले शिवभक्त जलाभिषेक में शामिल होने के साथ भोजन प्रसादी ग्रहण कर अपने निवास के लिए रवाना होते हैं।

इस भव्य आयोजन में जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। जनपद पंचायत सभापति रवि सिंह भी सिद्धेश्वर महादेव, ग्राम ओदरागहन से कांवड़ यात्रा के साथ आनंदमठ मंदिर कौही पहुंचे और सैकड़ों शिवभक्तों के साथ भगवान महादेव का जलाभिषेक किया।

इस अवसर पर क्षेत्र की जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू, जनपद पंचायत पाटन अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेशर साहू , सरपंच श्रीमती लीना साहू सहित क्षेत्र के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!