कृषि कार्य में जुटी बहनों से धान की बाली की राखी बंधवाकर मनाया कमलेश वर्मा ने रक्षाबंधन त्यौहार —जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक राखी बांध कर दी शुभकामनाएं

पाटन। जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा ने भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पर कृषि कार्य में जुटी बहनों से धान की बाली की राखी बंधवाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर श्री वर्मा ने कृषि कार्य में लगी बहनों के साथ समय बिताया और उन्हें रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
श्री वर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि हमारी ग्रामीण संस्कृति, परंपरा और आपसी स्नेह का भी प्रतीक है। खेतों में मेहनत कर परिवार और समाज की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली बहनों का सम्मान हम सभी का दायित्व है।




इसके पश्चात श्री वर्मा अपने निवास पहुंचे, जहां जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने उन्हें राखी बांधी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्री वर्मा ने भी श्रीमती कीर्ति नायक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर श्री वर्मा के पारिवारिक सदस्यगण भी उपस्थित रहे।



