अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

राहुल गांधी जी के खिलाफ निराधार एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

दुर्ग। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद सभा स्थल पर किए गए शुद्धिकरण हवन के मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) एवं जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर द्वारा संयुक्त रूप से जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर एवं दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन दुर्ग से मार्च निकालकर इंदिरा गांधी प्रतिमा, इंदिरा मार्केट होते हुए पुनः राजीव भवन दुर्ग पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी जी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को तत्काल वापस लेने की मांग की।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि हल्द्वानी की घटना में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के अपमान के खिलाफ आवाज उठाने वाले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी पर ही एफआईआर दर्ज करना लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की आवाज को दबाने का प्रयास है। भाजपा द्वारा किए गए शुद्धिकरण कृत्य के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय राहुल गांधी जी को निशाना बनाया जाना ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ वाली कहावत को चरितार्थ करता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। राहुल गांधी जी के खिलाफ दर्ज यह एफआईआर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौसले को तोड़ने वाली नहीं, बल्कि संघर्ष को और मजबूत करने वाली है।

दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। श्री राहुल गांधी जी लगातार देश के वंचित, गरीब, किसान, मजदूर और दलित वर्गों की आवाज मजबूती से उठा रहे हैं। यही कारण है कि भाजपा उनके खिलाफ राजनीतिक द्वेष से कार्रवाई कर रही है।

पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई जारी रखेगी। जब तक मल्लिकार्जुन खड़गे जी के अपमान के वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती और श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ दर्ज निराधार एफआईआर वापस नहीं ली जाती, तब तक कांग्रेस कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे।

इस दौरान कोषाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल, प्रभारी महामंत्री राजीव गुप्ता, रायसिंह धीकोला, संजय कोहले, आनंद ताम्रकर, सुनीत घोष, शमशीर कुरैशी, अय्यूब खान, विशाल देशमुख, रिवेंद्र यादव, प्रकाश ठाकुर, जामवंत गजपाल, संतलाल बंजारे, रविकांत ताम्रकर, लक्ष्मी साहू, करीम खान, पालेश्वर ठाकुर, राजेश मानिकपुरी, कमलेश साहू, उमेश साहू, देवेंद्र देशमुख, श्रीकांत वर्मा, अरुण साहू, रविन्द्र सिन्हा, राजेश साहू, जितेंद्र वर्मा, देवराज चतुर्वेदी, भारत भूषण सोनवानी, सरोजनी चंद्राकर, सुनीता चन्नेवार, लोचन यादव, महेंद्र निषाद, अभिषेक जांगड़े, सुमित नारंग, रोहित यादव, अभिनव बघेल, रवि कोसरिया, धरम बर्रे, टनेन्द्र ठाकरे, नंदकुमार साहू, चंद्रभानु साहू, विनोद कुमार, चंद्रशेखर वर्मा, यगेन्द्र दिल्लीवार, जगदीश मारकंडे, घनश्याम बंछोर, लेखराम साहू, खिलेंद्र साहू, विनोद देशमुख, नर्मदा देशमुख, सचिन पाटने, हिमांशु शर्मा सहित जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक एवं मंडल कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!