अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

खारून नदी की बाढ़ से जमराव में मचा हड़कंप, 40 घरों में पहुंचा पानी

पाटन,जमराव। खारून नदी में आई बाढ़ के कारण ग्राम पंचायत जमराव में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बाढ़ का पानी गांव के करीब 40 घरों तक पहुंचने से ग्रामीण प्रभावित हुए हैं। स्थिति को देखते हुए प्रशासन एवं ग्राम पंचायत द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

बाढ़ के दौरान एक व्यक्ति पानी में फंस गया था। स्थिति चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद गांव के मछुआरों ने साहस और तत्परता दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के लिए ग्राम पंचायत द्वारा पंचायत भवन, शासकीय मिडिल स्कूल, शासकीय प्राथमिक स्कूल, निषाद समाज सामुदायिक भवन एवं साहू समाज सामुदायिक भवन को राहत शिविर के रूप में चिन्हित किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित परिवारों को इन सुरक्षित स्थानों पर ठहराने की व्यवस्था की जाएगी।

वहीं, बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए ग्राम पंचायत जमराव द्वारा राशन एवं सब्जी की व्यवस्था की गई है। पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित लोगों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए जरूरतमंद परिवारों तक आवश्यक सहायता पहुंचाई जा रही है।

ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती जागेश्वरी भेष कुमार सोनकर ने कहा कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए ग्राम पंचायत पूरी तरह सतर्क है। प्रभावित परिवारों की सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं के लिए पंचायत स्तर पर हरसंभव व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से नदी एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से नहीं जाने तथा प्रशासन एवं पंचायत द्वारा जारी सावधानियों का पालन करने की अपील की। मौके पर एसडीएम पाटन भी पहुंचे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!