अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

महादेव घाट में खारून नदी का रौद्र रूप, पुल से करीब 3 फीट ऊपर बह रहा पानी; रायपुर-पाटन मार्ग आज भी बंद

अमलेश्वर। खारून नदी में लगातार बढ़े जलस्तर के कारण अमलेश्वर के महादेव घाट क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। आज 27 सितंबर 2026 की सुबह 6 बजे की स्थिति में महादेव घाट स्थित खारून नदी का पानी पुल से लगभग 3 फीट ऊपर बह रहा है। इसके चलते रायपुर-पाटन मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित है और मार्ग आज भी बंद रहने की स्थिति बनी हुई है।

बाढ़ के कारण नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।

बाढ़ प्रभावित भोथली, अमलेश्वर, खुड़मुड़ा और जमराव सहित अन्य क्षेत्रों में प्रशासन एवं समाजसेवियों द्वारा राहत कार्य चलाया जा रहा है। प्रभावित लोगों के लिए स्कूल, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन एवं सामाजिक भवनों को अस्थाई आश्रय स्थल के रूप में उपयोग किया जा रहा है। इन स्थानों पर प्रभावित परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है।

प्रशासन ने लोगों से नदी एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा बंद मार्गों पर आवागमन नहीं करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!