अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पिसेगांव में सम्पन्न हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम , महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

दुर्ग। एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग ग्रामीण के अंतर्गत ग्राम पिसेगांव के आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिलीप साहू, जिला महामंत्री भाजपा दुर्ग, कार्यक्रम अध्यक्ष हेमलता देशमुख, अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा मंडल, सरपंच द्रोपती देशमुख सहित अन्य अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़, फुगड़ी, व्यंजन सजाओ, मटका फोड़, पौष्टिक थाली सजाओ, रंगोली एवं मेहंदी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

कुर्सी दौड़ में हीरा देशमुख प्रथम एवं देवकी निषाद द्वितीय, फुगड़ी में देवकी निषाद प्रथम एवं सुकृता ठाकुर द्वितीय रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में मेनका निषाद प्रथम एवं कु. देविका द्वितीय रहीं। व्यंजन सजाओ प्रतियोगिता में पूर्णिमा यादव प्रथम एवं उमा देशमुख द्वितीय रहीं।

पौष्टिक थाली सजाओ प्रतियोगिता में रामेश्वरी बेलचंदन प्रथम, आरती बांधे द्वितीय एवं राजलक्ष्मी बांधे तृतीय रहीं। मटका फोड़ प्रतियोगिता में टेमेश्वरी देशमुख प्रथम एवं विमला डहरे द्वितीय रहीं। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में कु. हर्षिता प्रथम एवं निकिता बांधे द्वितीय स्थान पर रहीं। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि दिलीप साहू ने बच्चों के पोषण, मातृ स्वास्थ्य, प्रारंभिक बाल शिक्षा एवं आंगनबाड़ी सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं तक पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

कार्यक्रम अध्यक्ष हेमलता देशमुख ने केंद्र सरकार की ‘सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0’ तथा ‘पोषण अभियान’ जैसी पहलों के माध्यम से पोषण एवं बाल विकास सेवाओं को प्रभावी बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। सरपंच द्रोपती देशमुख ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के समर्पण और सेवाभाव की सराहना की।

सेक्टर पर्यवेक्षक ममता साहू ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी, जबकि एएनएम द्वारा उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में सेक्टर पर्यवेक्षक ममता साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लता देशमुख, राजेश्वरी बांधे, प्रभा देवांगन तथा सहायिकाएं उमा देशमुख, अहिल्या देशमुख एवं प्रेमलता देशमुख सहित ग्रामीण महिलाएं, बच्चे एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!