अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

महादेव घाट पुल पर आवागमन सुचारू, अमलेश्वर-रायपुर का संपर्क बहाल

अमलेश्वर। महादेव घाट रायपुर पुल पर आवागमन अब सुचारू रूप से शुरू हो गया है। बाढ़ के कारण पुल पर जमा कचरे और मलबे को नगर निगम रायपुर एवं नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के सफाई कर्मचारियों द्वारा युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाकर हटाया गया। सफाई कार्य पूर्ण होने के बाद आमजन के लिए पुल से आवागमन बहाल कर दिया गया है।

आवागमन शुरू होने के बाद अमलेश्वर और रायपुर के बीच संपर्क एक बार फिर सामान्य हो गया है। अब लोगों को रायपुर जाने के लिए कुम्हारी जीई रोड का लंबा वैकल्पिक मार्ग अपनाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे कुम्हारी जीई रोड तथा परसदा रेलवे फाटक के आसपास लगातार बन रही यातायात जाम की स्थिति में भी राहत मिलने की उम्मीद है।

महादेव घाट पुल से आवागमन बहाल होने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों ने सफाई अभियान में जुटे नगर निगम रायपुर एवं नगर पालिका अमलेश्वर के कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!