अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड बनी हादसे का सबब, जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे राहगीर

अमलेश्वर/कुम्हारी। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर एवं नगर पालिका परिषद कुम्हारी को जोड़ने वाली पुलिया के क्षतिग्रस्त होने के बाद बनाई गई एप्रोच रोड भी अब लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बन गई है। एप्रोच रोड की पुलिया टूट जाने के कारण राहगीरों को जान जोखिम में डालकर नाला पार करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों से लेकर आम नागरिक तक इसी मार्ग का उपयोग करने को मजबूर हैं।

बताया जा रहा है कि पिछले हफ्ते भर तक नाला उफान पर था। अब जलस्तर कम होने के बाद राहगीर क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड और टूटी हुई पुलिया से होकर आवागमन कर रहे हैं। मौके पर सुरक्षा के कोई पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हालांकि लोक निर्माण विभाग पानी कम होने पर मरम्मत करने की बात कही है।

लोक निर्माण विभाग की ओर से नाला पार नहीं करने की चेतावनी को लेकर सूचना बोर्ड भी लगाया गया था, लेकिन बाढ़ के पानी में वह भी बह गया। इसके बाद मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी संबंधी कोई ठोस इंतजाम नजर नहीं आ रहा है।

क्षतिग्रस्त मार्ग से स्कूली बच्चों और आम लोगों का आवागमन लगातार जारी है, जिससे राहगीरों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि जिम्मेदार विभाग को मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर सुरक्षा व्यवस्था करनी चाहिए तथा क्षतिग्रस्त पुलिया और एप्रोच रोड की मरम्मत कराकर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना चाहिए। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो यह मार्ग किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!