अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

गातापार में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व बच्चों का अन्नप्राशन

पाटन। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र गातापार द्वारा कर्मा भवन में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों के सम्मान के साथ पोषण एवं स्वास्थ्य विषय पर जागरूकता चर्चा की गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत दुर्ग की सभापति श्रीमती कल्पना नारद थीं। कार्यक्रम में जनपद सदस्य पाटन अजय कुमार साहू, ग्राम पंचायत सरपंच रेवाराम साहू, महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी छाया वर्मा, सेक्टर सुपरवाइजर उर्वशी देशलहरे सहित पंचगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, मितानिन एवं प्राथमिक शाला के शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा पांच बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। वहीं चार स्वस्थ बच्चों का सम्मान किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा बहनों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि कल्पना नारद ने अपने उद्बोधन में गर्भवती महिलाओं, माताओं एवं बच्चों के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य और पोषण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं से बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं विकास के लिए पोषण संबंधी जानकारी को दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की।

परियोजना अधिकारी छाया वर्मा ने महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पोषण, स्वास्थ्य एवं विभागीय सेवाओं के संबंध में महिलाओं से विस्तारपूर्वक चर्चा की। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को बच्चों के पोषण एवं देखभाल के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर पंचगण पवन कुमार साहू, टामेश्वरी साहू, कौशल्या साहू, संतोषी यादव, पम्मी साहू सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लता साहू, सुनीता मिथलेश, सत्यभामा कौशिक, झनिता मंडावी, सहायिका नुनेश्वरी साहू, तामेश्वरी साहू बेना तथा मितानिन सेवती साहू, रत्ना साहू, गया साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!