ईकाई साहू सदन घुघुवा में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए भूमि पूजन सम्पन्न

पाटन। ग्राम पंचायत घुघवा (क) स्थित साहू सदन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम विधिवत सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर ग्राम पंचायत, साहू समाज एवं ग्रामवासियों ने निर्माण कार्य को लेकर हर्ष व्यक्त किया।
माननीय श्री भूपेश बघेल जी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक पाटन के सहयोग से साहू सदन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए ₹6.50 लाख की राशि प्रदान की गई है। इस सहयोग के लिए ग्राम पंचायत घुघवा (क), साहू समाज एवं समस्त ग्रामवासियों ने श्री भूपेश बघेल के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती शैलेन्द्री साहू, सरपंच ग्राम पंचायत घुघवा (क), शिवनारायण शर्मा उपसरपंच, ओगीराम साहू अध्यक्ष साहू समाज, धर्मेंद्र वर्मा, मनोज साहू, राजकुमार साहू, चूड़ामणि साहू, प्रेमशंकर साहू, मोतीलाल देवांगन पंच, दुलेश्वरी साहू पंच, ठकेन्द्र धनकर, लोकेश साहू सहित पूर्व सरपंच, साहू समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
ग्रामवासियों ने कहा कि साहू सदन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण से सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा। उन्होंने निर्माण कार्य के लिए सहयोग प्रदान करने पर श्री भूपेश बघेल के प्रति पुनः आभार व्यक्त किया।



