अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों एवं महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, पोषण और साइबर जागरूकता का दिया संदेश

भिलाई-3 चरोदा। महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना के आदेशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 11 शांतिपारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़े बच्चों, उनकी माताओं एवं महिलाओं ने छत्तीसगढ़ी व्यंजन, रंगोली, पोषण आहार, बिंदी लगाओ, मोमबत्ती जलाओ एवं चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्रीमती सुषमा जेठानी उपस्थित रहीं। वहीं नेता प्रतिपक्ष रामखिलावन वर्मा, श्रीमती राधा वर्मा, महिला आरोग्य समिति अध्यक्ष श्रीमती चंचल साहू, महिला मोर्चा महामंत्री रीना चंद्राकर, शकुन देवांगन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामकुमार साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुलशन ढिंनढ़े, शिंदे मैडम, पुष्पा विश्वकर्मा एवं अंजलि महिलांग विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अन्नप्राशन संस्कार एवं गोद भराई की रस्म भी संपन्न कराई गई। थाना पुरानी भिलाई की टीम द्वारा साइबर अपराध एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव को लेकर उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र मोहल्ला स्तर की प्रथम इकाई है, जो महिलाओं एवं बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण आहार सहित शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम के दौरान पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी, पौष्टिक थाली एवं खिलौना बैंक भी आकर्षण का केंद्र रहे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी प्रभारी श्रीमती अनीता साहू, श्रीमती शीला वर्मा, मितानिन गणेसी सेन, दीपा विश्वकर्मा, रामहिन ठाकुर, राधा वर्मा, चंचल साहू, सरस्वती निषाद, सरिता साहू, प्रभावती, पुष्पा विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!