अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

खारुन नदी ओवरब्रिज के नीचे सड़क ,पुल-पुलिया निर्माण की मांग, रेलवे से NOC के साथ परसदा पुल के लिए पहल का आश्वासन

कुम्हारी। नगर पालिका परिषद कुम्हारी से मेन रोड पाटन एवं रायपुर, अमलेश्वर पहुंच मार्ग की जर्जर स्थिति तथा क्षेत्रवासियों को आवागमन में हो रही परेशानियों को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, एल्डरमैन अवधेश शुक्ला, पार्षद अनुराग गुप्ता एवं अनुज शुक्ला ने दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया।

इस दौरान खारुन नदी ओवरब्रिज के नीचे सड़क निर्माण तथा परसदा में आवश्यक पुल-पुलिया निर्माण के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि सड़क की जर्जर स्थिति एवं आवश्यक पुल-पुलिया के अभाव में क्षेत्रवासियों को आवागमन में लंबे समय से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

सांसद विजय बघेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित लोक निर्माण विभाग (PWD) से उपरोक्त कार्यों को पूर्ण कराने के लिए मांग पत्र में शामिल कराने हेतु आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क निर्माण में आ रही रेलवे संबंधी बाधा के निराकरण के लिए DRM रायपुर से चर्चा कर आवश्यक NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) दिलाने की दिशा में पहल करने की बात कही।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी आवागमन संबंधी समस्या के समाधान की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण है। संबंधित विभागों के समन्वय से शीघ्र ही सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्य को गति मिलने तथा क्षेत्र की जनता को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद है।

जनता की मांग को गंभीरता से सुनने और समस्या के निराकरण की दिशा में पहल करने के लिए जनप्रतिनिधियों ने सांसद विजय बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी मीडिया को युवा भाजपा नेता अनुज शुक्ला ने शेयर किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!