अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

​मशानघाट व शास्त्री नगर में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम संपन्न: उत्कृष्ट सेवा हेतु कार्यकर्ता, सहायिका व मितानिन बहनें सम्मानित

भिलाई, 06 अक्टूबर 2026: महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आज आंगनबाड़ी केंद्र मशानघाट, शास्त्री नगर 01 एवं शास्त्री नगर 02 में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पोषण जागरूकता, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की सुदृढ़ता तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।

​कार्यक्रम में मुख्य रूप से भिलाई महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती स्वीटी कौशिक, वार्ड पार्षद श्रीमती लक्ष्मी साहू, पूर्व पार्षद (सेक्टर-4) श्रीमती निर्मला नायडू, परियोजना अधिकारी श्रीमती पद्मजा सिन्हा तथा पर्यवेक्षक श्रीमती किरण देवांगन उपस्थित रहीं।
​अतिथियों ने क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहकर स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं जन-जन तक पहुँचाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं तथा मितानिनों के समर्पण की सराहना की। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ता तब्बसुम, रंजना बड़गे, रूखमणी कश्यप एवं सहायिका प्रतिभा, कबूतरी देवी व दुर्गा कुटारे को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में सतत सहयोग देने वाली मितानिन निर्मला देवांगन, खिलेश्वरी एवं अनीता का भी सम्मान किया गया।

​कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) की लाभार्थी महिलाओं—संगीता पटेल, प्रियंका, खुश्बू भगत, आरती साव, ज्ञानमती तथा निशा खोब्रागडे को योजना से मिलने वाले लाभ, पोषण आहार एवं बच्चों के नियमित टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी गई।
​अतिथियों एवं विभागीय अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र समाज के स्वास्थ्य और पोषण की मजबूत नींव हैं, और जनभागीदारी से ही सुपोषित समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!