महामाया मंदिर पाटन में 371 से अधिक ज्योत प्रज्वलित, भक्तिमय हुआ माहौल

पाटन। नगर पंचायत पाटन स्थित प्रसिद्ध महामाया मंदिर में शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ दीप ज्योत प्रज्वलित किए गए। इस वर्ष मंदिर में 371 से अधिक ज्योत प्रज्वलित हुए हैं। ज्योत प्रज्वलन के साथ ही मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया है।
महामाया ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष कृष्णा भाले ने जानकारी देते हुए बताया कि शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं द्वारा माता महामाया के प्रति आस्था प्रकट करते हुए 371 से अधिक ज्योत प्रज्वलित किए गए हैं। नवरात्रि के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का विशेष माहौल बना हुआ है।
ज्योत प्रज्वलन कार्यक्रम में समिति के सदस्य रहे उपस्थित
इस अवसर पर महामाया ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष कृष्णा भाले, नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, सरोज देवांगन, नीलकंठ देवांगन, केवल देवांगन, दिनेश मिश्रा, पंडित दीपक सावर्णी, मेहतरु पटेल, भूपेन्द्र पटेल सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने माता महामाया की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।



