अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पुलिस लाइन दुर्ग में विधि-विधान से शस्त्र पूजा, वाहन पूजन एवं हवन संपन्न

दुर्ग। विजयादशमी के पावन अवसर पर दुर्ग पुलिस द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार 20 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन, दुर्ग में शस्त्र पूजा, वाहन पूजन एवं हवन का आयोजन विधि-विधान से किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस कर्मचारियों ने पूजा-अर्चना कर विभागीय शस्त्रों और वाहनों का पूजन किया।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल की उपस्थिति में विधि-विधान से हवन संपन्न कराया गया। इसके पश्चात पुलिस विभाग के शस्त्रों के साथ पुलिस लाइन में उपलब्ध वाहनों एवं राजपत्रित अधिकारियों के शासकीय वाहनों का भी पूजन-अर्चन किया गया।

शस्त्र पूजा एवं हवन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ब्लैंक कारतूसों से औपचारिक फायरिंग की गई। इस आयोजन के माध्यम से पुलिस विभाग की परंपराओं, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शोभराज अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री मणिशंकर चन्द्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेन्द्र देव पटेल सहित जिले के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन में पुलिस लाइन के अधिकारियों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!