अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

विधायक देवेंद्र यादव से सर्व यादव समाज की सौजन्य भेंट, राजिम शपथ ग्रहण समारोह का दिया आमंत्रण

दुर्ग। सर्व यादव समाज के सामाजिक प्रतिनिधिमंडल ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें राजिम में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव को नारियल भेंटकर एवं राधे-कृष्ण अंकित फेटा पहनाकर आमंत्रित किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर को संजय यदु के नेतृत्व में मनोज यादव, उपाध्यक्ष यादव राज दुर्ग, सहित समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक देवेंद्र यादव से भेंट की। इस दौरान आगामी शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चर्चा करते हुए उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया।

इस अवसर पर राजदीप (अध्यक्ष), ताम्रध्वज (महामंत्री), लखन यादव, महेश ठेठवार, राजकुमार यादव (राज अध्यक्ष), दुष्यंत यादव, अशोक यादव, जग्गू यादव, मनोज यादव एवं कमलेश यादव सहित अन्य सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!