महाशिवरात्रि पर अमलेश्वर में पंडित युवराज पांडे जी का आगमन, भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
अमलेश्वर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित युवराज पांडे जी का आगमन होने जा रहा है। उनके स्वागत एवं सत्कार की तैयारियां आयोजन समिति द्वारा जोर-शोर से की जा रही हैं।


ग्राम विकास समिति अध्यक्ष एवं अमलेश्वर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष, समाजसेवी महेंद्र साहू के नेतृत्व में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पंचम वर्ष गांठ पर इस विशेष धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर श्रद्धालुओं को कथा श्रवण का लाभ प्राप्त होगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत रात्रि में छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक प्रस्तुति “चिन्हारी लोक मंजीरा” (पायल साहू कृत) का भव्य आयोजन भी किया जाएगा, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
उक्त संपूर्ण आयोजन 15 फरवरी को अमलेश्वर के बाजार चौक में संपन्न होगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।








