अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ग्राम झीट में बिजली लाइन सुधार कार्य के दौरान हुई दुर्घटना का हुआ समझौता, स्थित हुई सामान्य

अम्लेश्वर। अमलेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झीट में हुई दुखद दुर्घटना के मामले में समझौता हो जाने की जानकारी सामने आई है। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम झीट निवासी जितेंद्र कुमार ठाकुर बिजली पोल पर लाइन सुधार कार्य के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। जिसके विरोध में ग्रामीण जन इकट्ठा हो गया था। जिसमें प्रमुख रूप से गजानंद सिन्हा, सरपंच राजू साहू,पूर्व जनपद अंशु रजक सहित अन्य लोग मौजूद रहे और मुआवजे की मांग की गई।जिस पर सहमति बनी।

बताया जा रहा है कि रिटर्न लाइन के संपर्क में आने के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद अमलेश्वर थाना द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

मौके पर तहसीलदार पाटन, नायब तहसीलदार भूपेन्द्र सिंह, एसडीओपी पाटन, अमलेश्वर थाना प्रभारी, रानीतराई थाना प्रभारी तथा पाटन थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!