अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

परशुराम प्राकट्योत्सव की पूर्व संध्या पर भव्य पूजन एवं भजन संध्या का आयोजन

रायपुर। आल इंडिया ब्राम्हण संगठन, रायपुर (छत्तीसगढ़) के तत्वावधान में भगवान परशुराम जी के प्राकट्योत्सव की पूर्व संध्या पर दिनांक 18 अप्रैल, शनिवार को विमतारा हॉल, शंकर नगर में पूजन एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी के पूजन एवं आरती के साथ हुआ।

कार्यक्रम में प्रांताध्यक्ष श्रीमती बबिता दुबे जी ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए भगवान परशुराम जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार हैं तथा वे ब्रह्मा जी के मानस पुत्र भृगु ऋषि के वंशज हैं। भागवत पुराण के अनुसार वे आज भी महेंद्र पर्वत पर निवास कर रहे हैं।

कार्यकारी अध्यक्ष श्री शिवाकांत त्रिपाठी जी ने संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों का उल्लेख करते हुए जल संरक्षण एवं संवर्धन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, तथा घरेलू महिलाओं को मंच प्रदान करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से प्रतिभा का विकास होने के साथ-साथ आपसी समरसता भी बढ़ती है और समाज के उत्थान हेतु सभी को संगठित होकर कार्य करना चाहिए।

प्रांतीय सचिव श्री अभिषेक त्रिपाठी जी ने आभार व्यक्त करते हुए सभी से भावी पीढ़ी को संस्कारित करने का संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन भविष्य में भी एकजुट होकर समाज हित में बेहतर कार्य करता रहेगा।

भजन संध्या का सफल संचालन संयुक्त संयोजक श्रीमती बबिता मिश्रा एवं श्रीमती सरिता शर्मा जी के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में शिवाराम सा. रे. गा. मा. म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के संरक्षक एवं पदाधिकारियों सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें सुनीता शर्मा, गिरजा शंकर दीक्षित, गणेश दत्त झा, पल्लवी झा, मयंक त्रिपाठी, सुरेश मिश्रा, दीपक शर्मा, रश्मि शुक्ला, अन्नपूर्णा शर्मा, हेमंत तिवारी, विकास तिवारी, आराधना झा, आरती दुबे, गोपा शर्मा, उन्नति शुक्ला, प्रीति त्रिपाठी, एम. पी. दुबे, डॉ. अनीता दीक्षित, डॉ. स्मिता पांडेय, डॉ. शोभना तिवारी, डॉ. सुनील शुक्ला, राजेश शर्मा, नितिन शर्मा, त्रिभुवन तिवारी, साधना उपाध्याय, वीणा शर्मा, अणिमा शर्मा, डॉ. श्वेता पांडेय, कैलाश भैया, अजय जी, अनिमेष जी, धर्मेंद्र जी, यश जी, श्याम जी, मीना जी एवं अन्य श्रद्धालुजन शामिल रहे। अंत में सभी उपस्थित विप्रजनों का सादर आभार व्यक्त किया गया।

उक्त जानकारी प्रांतीय सचिव अभिषेक त्रिपाठी द्वारा मिडिया को शेयर किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!