अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

झीट: विद्युत कर्मी की दर्दनाक मौत से आक्रोश , मुआवजे और कार्रवाई की मांग पर अड़े ग्रामीण अस्पताल परिसर में लगी भीड़

अम्लेश्वर/पाटन। अम्लेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ठेकेदार के अधीन कार्यरत विद्युत कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान जितेंद्र ठाकुर के रूप में हुई है। उनका शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट में रखा गया है।बताया जा रहा है कि मृतक बिना कोई सेप्टी के विद्युत पोल पर चढ़ा था, ठेकेदार के द्वारा किसी प्रकार की सेप्टी किट प्रदान नही की गई है।

घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण जन ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को अस्पताल से बाहर ले जाने से रोक दिया है, जिससे अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने और समन्वय स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक स्थिति सामान्य नहीं हो सकी है।

मौके पर अस्पताल में तहसीलदार पाटन, नायब तहसीलदार पाटन, गजानंद सिन्हा, ग्राम पंचायत सरपंच रुपेंद्र राजू साहू सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। वहीं अम्लेश्वर थाना की पुलिस टीम भी मौके पर तैनात है। थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!