अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पाटन में विप्र समाज ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई परशुराम जयंती,राहगीरों को खिचड़ी का वितरण

पाटन। नगर स्थित विप्र भवन में पाटन सहित आसपास के ग्रामों के ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई। इस अवसर पर भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भगवान परशुराम की मूर्ति के समक्ष आचार्य पंडित सुरेश सावर्णी द्वारा विधिवत हवन-पूजन संपन्न कराया गया। मुख्य यजमान के रूप में नीतेश तिवारी सपत्नीक उपस्थित रहे। पूजा के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष संजय राजा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज भगवान परशुराम की विधिवत पूजा की गई है तथा आगामी 26 अप्रैल, रविवार को भव्य रूप से भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में पाटन तहसील के सभी सामाजिक बंधु एवं बहनों की सहभागिता रहेगी।

कार्यक्रम के अंतर्गत शाम को नगर के हृदय स्थल रामलीला चबूतरा, शीतला मंदिर के पास समाज के युवाओं द्वारा राहगीरों को खिचड़ी का वितरण किया गया। उक्त जानकारी मीडिया को वरिष्ठ पत्रकार संदीप मिश्रा ने शेयर किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!